Kohramlive : अगर आप बिना केमिकल और बाजारू प्रोडक्ट्स के मच्छर-मक्खियों और कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ जुगाड़ वाले घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमा सकते हैं। ये असरदार भी हैं और बिना खर्चे के काम भी बना देंगे।
मच्छर भगाने के देसी जुगाड़ (Home Remedies)
पंखे का इस्तेमाल करें: मच्छर हल्के होते हैं और तेज हवा में उड़ नहीं पाते। अगर आप कमरे में पंखा तेज कर देंगे, तो मच्छर टिक नहीं पायेंगे।
लहसुन का स्प्रे
- लहसुन की कुछ कलियां पीसकर पानी में उबाल लें।
- इस पानी को घर के कोनों और खिड़कियों पर स्प्रे करें।
- मच्छर भाग जायेंगे, और घर में कोई नुकसान भी नहीं होगा।
कपूर जलायें
- कमरे में 10 मिनट तक कपूर जलाकर खिड़की-दरवाजे बंद कर दें।
- मच्छर गायब हो जायेंगे, वहीं, घर में एक अच्छी खुशबू भी रहेगी।
नीम का धुआं
- पुराने अखबार में नीम की पत्तियां लपेटकर जला दें।
- इसका धुआं मच्छरों को दूर भगा देगा।
नींबू में लौंग लगायें
- एक नींबू को बीच से काटें और उसमें लौंग के 5-6 टुकड़े घुसा दें।
- इसे कमरे में रखें, मच्छर पास भी नहीं फटकेंगे।
कीड़े-मकोड़े भगाने के देसी जुगाड़
- घर के कोनों में तुलसी या पुदीना का पौधा रखें।
- इसकी खुशबू से कीड़े-मकोड़े दूर भागते हैं।
नमक और हल्दी
- चींटियों से परेशान हैं? चींटियों की लाइन पर हल्दी और नमक छिड़क दें, तुरंत भाग जायेगी।
सिरके का कमाल
- मक्खियों को भगाने के लिये एक कटोरी में सिरका और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर रख दें।
- मक्खियां इसकी ओर आकर्षित होकर उसमें फंस जायेंगी।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला










