spot_img

JSSC अभ्यर्थी बैरिकेडिंग लांघकर सचिवालय में घुसे… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : JSSC CGL नियुक्ति रद्द के विरोध में चल रहा आंदोलन बुधवार को अचानक उग्र हो गया। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य गेट पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस का सुरक्षा घेरा धकेलते हुये सचिवालय परिसर के भीतर प्रवेश कर गये। दोपहर करीब 2 बजे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। मुख्य द्वार पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “न्याय दो या फांसी दो” “आवाज़ दो, हम एक हैं” “तानाशाही नहीं चलेगी”। इन्हीं नारों के बीच कई अभ्यर्थी भावुक होकर जमीन पर लेट गये और रोते हुये अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगाने लगे।

वार्ता की मांग पर अड़े छात्र

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर उनसे बातचीत करें। छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं थे, जिससे सचिवालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने पहले अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अधिकारी बार-बार युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से पीछे हटने की अपील करते रहे।हटिया DSP नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में धारा 144/163 BNS लागू है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सरकारी परिसर में जबरन प्रवेश करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल प्रोजेक्ट भवन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: