Ranchi : JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू (Interview) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) राउंड के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रवेश पत्र (admit card) जारी कर दिया है। इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी किए गए हैं। JPSC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रतिदिन 100 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, आखरी दिन यानी 16 मई को 102 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया जायेगा। कॉल लेटर डाक से नहीं भेजे जाएंगे। कैंडिडेट्स जेपीएससी की वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
Call Letter डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
यहां याद दिला दें कि हाल ही में जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट और इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान किया गया था। 802 उम्मीदवारों के नाम क्वालीफायर लिस्ट में हैं। जेपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
09 से 16 मई तक होगा इंटरव्यू
जेपीएससी मुख्य परीक्षा क्वालीफाई कर चुके कैंडिडेट्स को अब साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार 9 मई 2022 से आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू की प्रक्रिया 16 मई, 2022 तक चलेगी। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पूर्व में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, साक्षात्कार के बाद सफल रहने वाले उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 252 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
11 से 13 मार्च को रांची में हुई थी जेपीएससी मुख्य परीक्षा
JPSC के लिए झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक रांची के 14 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 4,244 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए Indian Army में निकली VACANCY, 19,900 रुपए मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : 6000 लेक्चरर की निकली वैकेंसी, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट के लिए 2187 पदों पर बहाली, नोटिस जारी, 15 मई तक करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : Railway Job : बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 35000 होगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें : ECIL में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 1.77 लाख होगी सैलरी













