लखनऊ : लखनऊ में एक महिला ने खुद को पत्रकार बताकर एक प्रोफेसर को ब्लैकमेल किया। अश्लील वीडियो बना प्रोफेसर को ब्लैकमेल कर 10 लाख की मांग की, नहीं देने पर कहा कि पत्रकार है मीडिया में चलवा देंगे।
प्रोफेसर के अनुसार, एक दिन उसे किसी अनजान नंबर से एक महिला का फोन आया। प्रोफेसर ने उससे बात की और फिर बातों का सिलसिला चलता रहा। प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन महिला ने बच्चे की बीमारी का बहाना बना उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे। प्रोफेसर बंधक बना उसके कपड़े उतार दिये और फिर महिला ने उसकी अश्लील वीडियो बना डाली।
किसी तरह प्रोफेसर आरोपियों के चंगुल से छूट पुलिस के पास पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। प्रोफेसर का आरोप है कि महिला और उसके साथी उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की मांग की है।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और फर्जी पत्रकार को चिरैया बाग से गिरफ्तार कर लिया।