spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार संतोष अध्यक्ष और नितेश महासचिव बने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पलामू जिला के अध्यक्ष बने संतोष चुने गये। वहीं महासचिव नितेश तिवारी बने। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला इकाई का पुनर्गठन रविवार को किया गया। मेदिनीनगर परिसदन में आयोजित इस बैठक में प्रवेक्षक के रूप में प्रदेश सचिव सह पलामू प्रभारी सियाराम शरण वर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस चुनाव में कुल 28 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सत्येंद्र कुमार चंदेल को 6 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। संतोष कुमार श्रीवास्तव को कुल 17 वोट मिले, वहीं सत्येंद्र कुमार चंदेल को 11 मत मिले।

महासचिव नितेश तिवारी निर्विरोध चुने गये। वहीं, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी एक-एक नाम ही आने के कारण उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शिवेंद्र कुमार कुमार, एसके रवि व सत्येंद्र कुमार चंदेल को उपाध्यक्ष, संजय ओझा को कोषाध्यक्ष, संजय सिंह उमेश को राष्ट्रीय पार्षद, नंदन कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसी तरह अमित कुमार बंटी, धनंजय कुमार व असगर जी को जिला सचिव, पप्पू कुमार को मीडिया प्रभारी, संजीत कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी व संजय मिश्रा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश कुमार, कमलेश विश्वकर्मा, अखिलेश पासवान, प्रेम कुमार, निरंजन कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार, कमलेश ठाकुर, राम आशीष कुमार का चयन किया गया। बैठक में सभी प्रखंडों से जेजेजेके सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष निशा रानी गुप्ता ने किया।

इसे भी पढ़ें :UAE ने पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, निर्देश जारी

इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों की लगी लॉटरी, ये सामान मिलेगा मुफ्त!

इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...