spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में मददगार होगा जोहार खिलाड़ी पोर्टल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्‍य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर राज्य की प्रमुख परियोजनाओं की सतत निगरानी के लिए जोहार परियोजना पोर्टल लॉन्च किया। अब परियोजनाओं के धरातल पर उतरने की गति की जानकारी राज्य सरकार की निगरानी में रहेगी। रीयल टाइम डेटा पोर्टल सरकार गठन के बाद शुरू की गई परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए प्रमुख विभागों के बीच ठोस समन्वय सुनिश्चित करने में सहायक होगा। हर माह मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।

समन्वय स्थापित करने का प्रयास

जोहार परियोजना पोर्टल सड़क, भवन समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की प्रगति की निगरानी करेगा। इसके जरिए परियोजनाओं की प्रतिदिन की प्रगति अपलोड की जाएगी। यह विभागों के बीच निरंतर समन्वय को भी बेहतर बनाएगा। समन्वय के अभाव में परियोजनाओं में देरी आम बात है। इस समस्या को दूर करने के लिए परियोजनाओं का प्रति दिन का अपडेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

खेल और खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर जोहार खिलाड़ी पोर्टल की भी लांचिंग हुई। यह पोर्टल खेल संस्कृति के विकास एवं जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान में सहायक होगा। पोर्टल के जरिए खिलाड़ी और खेल से जुड़े लोगों का डेटा संग्रह किया जा सकेंगा, जिससे खेल को और बढ़ावा दिया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा इनकाउंटर में ईनामी सब जोनल कमांडर ढेर, मिले इतने IED कि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...