नेचुरल ब्‍यूटी का जीता-जागता नमूना है जोग फॉल, देखिए शुद्ध देसी खूबसूरती

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नेचुरल ब्‍यूटी यानी प्राकृतिक सुंदरता की बात कुछ और होती है। इसके कृत्रिम सुंदरता सुंदरता कहीं से नहीं टिकती है और प्राकृतिक सुंदरता का जीता-जागता नमूना है जोग फॉल। जो लोग नेचुरल ब्यूटी वाली जगहों की तलाश में विदेश जाना पसंद करते हैं, उन्हें भारत में बिखरी खूबसूरती पर गौर करना चाहिए। दक्षिण भारत ऐसे ढेरों जलप्रपातों से भरा पड़ा है। इनमें ही जोग फॉल भी है। ट्विटर पर @ErikSolheim के शेयर किए गए एक खूबसूरत जलप्रपात का वीडियो देख आपका मन खिल उठेगा। पहली नज़र में इसे अमेरिका का नियाग्रा फॉल समझने वाले यह  जान लें कि यह जोग फॉल कर्नाटक के शिमोगा जिले में है। इसकी खूबसूरती का वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। 85 हज़ार से अधिक लाइक्स मिले हैं।

भारत में भी है नेचुरल ब्‍यूटी की खान

नार्वे के पूर्व राजनयिक @ErikSolheim ने वीडियो शेयर करने के साथ इसे कैप्शन दिया ‘यह नियाग्रा फॉल्स नहीं है। यह जोग जलप्रपात है, जो भारत के कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित है’। इस लप्रपात को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फॉल कहा जाता है जो बारिश के पानी पर निर्भर रहता है। मॉनसून सीज़न जोग फॉल को देखने जाने का सबसे अच्छा वक्त है।

अपने ही देश की खूबियों से हम अनजान

सोशल साइट पर शेयर होते ही वीडियो को देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी को जोग फॉल का नज़ारा बेहद मनभावन लगा। साथ ही इसकी खासियत, अमेरिका के नियाग्रा फॉल से इसकी तुलना और इससे भी कहीं बेहतर फॉल्स की मौजदूगी को लेकर कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई।

पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी पोस्ट पर दिया रिएक्शन

कुछ लोगों ने इस तुलना को ही गलत कहा तो कुछ यूज़र्स बोले, अपने देश में ऐसी प्राकृतिक सुंदरता भरी होने के बाद भी बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते। साउथ की फेमस और पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया और 2020 में खुद के ट्विटर पर पोस्ट किए गए इसी वीडियो को फिर से पोस्ट कर बताया कि उन्होंने तो पहले ही इस फॉल से लोगों को रूबरू कराया था।

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने अनुकंपा नियुक्ति का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगी नौकरी

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे सीएम हेमंत सोरेन के PA

इसे भी पढ़ें :OMG! रोहित के छक्के से बच्ची जख्मी, देखें हिटमैन का करारा शॉट

इसे भी पढ़ें :ऐतराज जताने वाले मामा का क्या हाल किया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में ब*मबाजी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रिश्ता तय करने गये मुर्मू की डेड बॉडी इस हाल में मिली

spot_img

Related articles:

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं,...

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर मचा तहलका

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम...