वाशिंगटन : 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन शपथ लेंगे। इसको लेकर वाशिंगटन डीसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रिपब्लिकन के विरोध और हाल ही में किए गए उपद्रव को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम में प्रशासन कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की कई स्तरीय व्यवस्था होगी। ट्रंप समर्थकों की ओर से कोई बवाल या उपद्रव की घटना नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। कैपिटल बिल्डिंग के आसपास फेंसिंग, बाड़ से लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान नेशनल गार्ड के हजारों जवान तैनात रहेंगे।












