Pakur : पाकुड़ जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में लगे दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में सैकड़ों युवक-युवतियां अपने सपनों के साथ में पहुंचे। कंधों पर डिग्रियां थीं, आंखों में उम्मीदें और दिल में बस एक चाह, “अब घर के जिले में ही मिले एक पहचान।” मुख्य अतिथि विधायक निशात आलम ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला नियोजन पदाधिकारी राहुल कुमार एवं अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। आवेदन जमा करने और दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद योग्य 600 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गये। हर हाथ में जब जॉब लेटर आया, तो मानो सपनों को पंख लग गये। DDC महेश कुमार संथालिया ने साफ कहा कि “अगर कोई कंपनी युवाओं को थोड़े दिन रखकर निकालती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस पर जिला प्रशासन की निगरानी रहेगी।” विधायक निशात आलम ने कहा कि “हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिये सतत प्रयासरत है। अब युवाओं को अपने ही जिले में अवसर मिल रहे हैं।”
इसे भी पढ़े :“दृष्टि ही दिशा है”, World Sight Day पर जानिये घर बैठे कैसे करें आंखों की जांच…
इसे भी पढ़े :ड्रैगन की गरज और टेक्नोलॉजी का तिलिस्म अब एक ही फोन में… जानें
इसे भी पढ़े :रिश्तों में जहर और शराब का नशा, पूरी रात बैठा रहा कातिल








