Kohramlive : अगर आपने कभी ड्रैगन क्वीन डेनेरिस टारगैरियन के नारे, “Fire and Blood” को महसूस किया है, तो अब वक्त आ गया है उसे अपनी हथेली में थामने का। Realme ने भारत में अपना Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition, लॉन्च किया है और ये फोन नहीं, एक कलैक्टर की क्राउन ज्वेल है। इस फोन की कीमत ₹44,999 (12GB RAM + 512GB स्टोरेज) है। बैंक ऑफर के बाद ₹41,999 में लिया जा सकता है। Flipkart, Realme वेबसाइट और चुनिंदा स्टोर्स पर फोन उपलब्ध है।
जब फोन बना टारगैरियन का ड्रैगन
हीट-सेंसिटिव बैक पैनल जो गर्म होने पर काले से लाल रंग में बदलता है, बिल्कुल वैसा ही जैसे ड्रैगन की सांस से जलता वेस्टरॉस का आसमान! बैक पर गोल्डन तीन-सिर वाला ड्रैगन, हाउस टारगैरियन का प्रतीक है। कैमरा के पास खुदा हुआ है वो जुमला जो हर फैन को रोमांचित कर दे, “Fire and Blood।” फोन में दो थीम्स Ice और Fire हर स्वाइप में वेस्टरॉस की जंग का अहसास है।
स्पेसिफिकेशन, ताकत भी, ताज भी
- 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ
- Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
- 7,000mAh बैटरी, 80W सुपर फास्ट चार्जिंग
- 50+50MP डुअल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी शूटर









