spot_img
spot_img
spot_img

कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन से JMM लेती है ट्रेनिंग : PM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : PM नरेंद्र मोदी ने आज जमशेदपुर में कहा कि झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल झामुमो का भी हो रहा है। झामुमो के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गये हैं। उन्होंने कहा, ‘झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी राजद झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये झामुमो वाले, जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। खराब मौसम और तेज बारिश की वजह से PM मोदी सड़क मार्ग से यहां पहुंचे थे। क्रांति और बलिदानों की ये धरती, भगवान बिरसा मुंडा के तप, त्याग और आशीर्वाद की इस महान धरती को प्रणाम करता हूं। PM मोदी ने कहा कि आपका यह भाई करमा पर्व के मौके पर अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये झामुमो वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन।

पूरी जमात बेचैन था

PM मोदी ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिये बेचैन था। पूरी जमात, बड़े-बड़े षड़यंत्र, बड़ी-बड़ी साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें… लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा। आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है। आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। झारखंड और भाजपा का रिश्ता… सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है… ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिये, झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

PM मोदी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिये। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोटबैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। ये आदिवासी विरोधी हैं। क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे? क्या वे गरीब परिवार से नहीं थे? जिस तरह से CM की कुर्सी छीनने के लिये उनका अपमान किया गया, उससे झारखंड का हर गरीब और आदिवासी आहत है। सीता सोरेन को अपमानित करके उनके ही परिवार से बेदखल कर दिया गया। झारखंड की जनता इसका जवाब देगी।

PM मोदी ने कहा कि झामुमो ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है, झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जल, जंगल और जमीन… सबमें भ्रष्टाचार किया है। मैं वादा करता हूं कि झारखंड में कुछ महिनों के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सारे मामलों की जांच करवाई जायेगी। साथियों, वादे करना और उसे पूरा करना… ये सिर्फ बीजेपी ही करती है। उन्होंने कहा कि हमने 70 साल और उससे अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने उस फैसले पर मुहर लगा दी है।

इससे पहले PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की वर्चुअल (डिजिटल या ऑनलाइन) माध्यम से शुरुआत की। PM मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी। PM मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने छह नई वंदे भारत ट्रेनों की भी शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…

इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे

इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा

इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता

इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब

इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…

इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...