दस्ते के साथ घूम रहा था JJMP सुप्रीमो, पकड़ा गया ये, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सबजोनल कमांडर फिरोज अंसारी को राइफल के साथ अरेस्ट किया गया है। उसकी गिरफ्तारी से संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। 5 लाख के इनामी फिरोज अंसारी को पुलिस ने बिशुनपुर के घाघरा जंगल के पास से पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP सुप्रीमो रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ घाघरा जंगल में घूम रहा है। खबर मिलते गठित टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को देखते ही JJMP सुप्रीमो रविंद्र यादव व कुछ अन्य नक्सली मौके से घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। लेकिन सबजोनल कमांडर फिरोज धरा गया। गिरफ्तार नक्सली फिरोज(35) लोहरदगा का रहनेवाला है। उसके पास से पुलिस को राइफल के साथ 350 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग और डायरी व अन्य सामान मिले। गुमला, लोहरदगा, लातेहार में उस पर 11 संगीन मामले दर्ज है। कई बार पुलिस के हाथों से बच निकला, इस बार पकड़ा गया। गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने कहा “फिरोज अंसारी की गिरफ्तारी से JJMP को बड़ा झटका लगा है। यह संगठन का प्रमुख उग्रवादी था। हमारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।” SDPO सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली। पुलिस की अपील है कि “जो भी उग्रवादी हैं, वे मुख्यधारा से जुड़ें। सरकार उन्हें बेहतर जिंदगी जीने का मौका दे रही है।”

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...