Kohramlive desk: Jio का धांसू रीचार्ज प्लान, सिर्फ1 रुपये के प्लान में 30 दिन वैलिडिटी और डेटा का मजा। अब Jio ने 1 रुपये वाला पैक लॉन्च किया है। 1 रुपये के इस प्लान में कंपनी डेटा के साथ 30 दिन की वैलिडिटी भी ऑफर कर रही है।
ये प्लान Jio के मोबाइल ऐप पर दिख रहा है
ये प्लान Jio के मोबाइल ऐप पर दिख रहा है लेकिन वेबसाइट पर फिलहाल इस पैक को लिस्ट नहीं किया गया है। इस पैक को आप वैल्यू सेक्शन में देख सकते हैं। इसे वैल्यू सेक्शन के Other Plans में इसे लिस्ट किया गया है। Other Plans में आपको Reliance Jio का नया 1 रुपये वाला प्लान दिखेगा।
1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 100MB डेटा के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसे दस बार रिचार्ज करने पर आपको लगभग 1GB डेटा मिलेगा। यानी आप केवल 10 रुपये में 30 दिन के लिए 1GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। ये कंपनी के 15 रुपये वाले 1GB 4G डेटा वाउचर से अफोर्डेबल है। टैरिफ हाइक के बाद Jio 15 रुपये में 1GB डेटा दे रहा है। 100MB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio का 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अभी देशभर में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। ये लो-इनकम क्लास के लोगों के लिए काफी बढ़िया प्लान है जो जरूरत पड़ने पर ज्यादा डेटा नहीं खरीद पाते हैं। 100MB डेटा कस्टमर्स को 30 दिन के लिए दिया जाता है। ऐसे में अगर किसी को 400MB डेटा की जरूरत है तो वो इस प्लान से चार बार रिचार्ज कर सकते हैं। इससे उन्हें ज्यादा डेटा वाला पैक लेने की जरूरत नहीं होगी। दूसरी कोई भी टेलीकॉम कंपनी अभी इतना सस्ता पैक अपने कस्टमर्स को ऑफर नहीं कर रही है।
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में एक दहशतगर्द ढेर, 3 को सुरक्षाबलों ने घेरा
इसे भी पढ़ें : करीना-अमृता के बाद अब ये सितारे कोरोना पॉजिटिव, इन पर भी संक्रमण का खतरा
इसे भी पढ़ें : 3 बलास्ट में एक बच्चे समेत दो की मौत, दहशत
इसे भी पढ़ें : बेटी ने दी लेफ्टिनेंट कर्नल Harjinder Singh को मुखाग्नि, राजनाथ की भी नम हो गई आंखें
इसे भी पढ़ें : बाघ को देखकर भागे किसान, पहुंचे वनकर्मियों के उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो








