Kohramlive : रिलायंस जिओ ने एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1234 रुपये है, यह पूरे 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 11 महीने तक डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें रोजाना 500mb हाई स्पीड डाटा और 100 फ्री SMS मिल रहा है। भारत के किसी भी नंबर पर इस रिचार्ज प्लान से अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल जिओ भारत फोन के यूजर्स के लिये है।
जिओ का 1899 वाला प्लान
जिओ ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिये एक और बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 336 दिनों की वैधता मिलेगी। इसकी कीमत 1899 है। इस प्लान से भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। यह 24 जीबी डाटा के साथ आता है। इसमें 3600 मुफ्त SMS की सुविधा मिलती है। यह रिचार्ज प्लान भी जियो भारत फोन यूजर के लिये ही है।












