जियो ब्रेन लॉन्च करेगा AI : मुकेश अंबानी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बहुत जल्द जियो ब्रेन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लॉन्च करने की तैयारी में है। कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्व स्तरीय इंफ्रा के साथ आयेगा। कंपनी “एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन” की थीम पर इसे लॉन्च करेगी। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुये चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी।

गौरतलब है कि जियो पूरे AI को कवर करने वाले उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रहा है, जिसे ‘जियो ब्रेन’ कहा जाता है। अंबानी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर, हम एक शक्तिशाली AI सेवा प्लेटफॉर्म बनायेंगे, हम जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा। हमारा लक्ष्य यहीं भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफ़रेंसिंग बनाना है। इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज़्यादा किफ़ायती हो जायेंगे और यह सभी के लिए सुलभ हो जायेगा।”

इस मौके पर अंबानी ने जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफ़र की घोषणा करते हुये कहा कि सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से रखने और एक्सेस करने के लिए 100 GB तक का मुफ़्त क्लाउड स्टोरेज दिया जायेगा। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नई AI सेवाओं की घोषणा की। इसमें जियो TVOS, HelloJio, Jio Home IoT सॉल्युशन, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल है।

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...