Ranchi : झारखंड के मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को इनाम मिलेगा। इन्हें इनाम में प्रोत्साहित राशि, लैपटॉप और मोबाइल दिया जायेगा। ये स्कूली बच्चे किसी भी बोर्ड के हो सकते हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। CM हेमंत सोरेन की ओर से सहमति मिलते ही सम्मान समारोह के तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा। अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीद है कि टॉपर्स को इसी महीने से सम्मानित किया जायेगा। करीब 68 टॉपर्स की लिस्ट तैयार कर ली गई।
जैक, CBSE एवं ICSI बोर्ड के टॉप थ्री टॉपर्स को सरकार सम्मानित करेगी। इन्हें नगद राशि के साथ-साथ 60 हजार का लैपटॉप और 20 हजार का स्मार्ट फोन भी दिया जायेगा। स्टेट टॉपर को 3 लाख, सेकेंड टॉपर को 2 लाख और थर्ड टॉपर को 1 लाख रुपये मिलेंगे। टॉपर्स को नगद राशि देने की योजना राज्य सरकार ने 2020 से शुरू की थी। साल 2020 में 10वीं-12वीं की परीक्षा के टॉपर्स को इनाम मिला था। लेकिन साल 2021 के टॉपर्स को यह सम्मान नहीं मिल सका। अब सरकार 2022 के टॉपर्स को सम्मानित करेगी।
इसे भी पढ़ें : बिना बेहोश किये रिम्स में बाइपास सर्जरी कर चौंका गये डॉक्टर, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : ब्रांड को नहीं, सही उपचार को देखा जाना चाहिए : गवर्नर
इसे भी पढ़ें : दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद डर गया डॉन का बेटा… देखें
इसे भी पढ़ें : iPhone 14 और iPhone 14 Plus नये लुक में लॉन्च, देखें….
इसे भी पढ़ें : इंजीनियर ने दी थी गया एयरपोर्ट को तबाह करने की धमकी…
इसे भी पढ़ें : टीम के साथ मदमस्त होकर नाचे विराट, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रेड लाइट एरिया में दिन दहाड़े फा*यरिंग…
इसे भी पढ़ें : विशेष आमंत्रण पर CM हेमंत सोरेन पहुंचे मेघालय…
इसे भी पढ़ें : रांची में राजद नेता के बेटे की नृ*शंस ह*त्या, सड़क पर उतरे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 5 बच्चों के बाप ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की योगी के नाम, देखें क्यों








