Ranchi : भाकपा माओवादी का कुख्यात नक्सली कमांडर अमन गंझू ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। झारखंड सरकार ने उसकी मुड़ी पर 15 लाख का इनाम रखा था। खूंखार अमन ने आईजी अभियान अमोल वी होमकर और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने हथियार डाले। अमन को जानने वाले लोग उसे अनिल गंझू उर्फ प्रमुख सिंह भोक्ता उर्फ काजू जी उर्फ काजू भोक्ता के नाम से भी जानते थे। सरेंडर के बाद उसने पुलिस के सामने संगठन के बार में कई राज उगले हैं।
अमन गंझू साल 2004 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। वह काफी एक्टिव रहा। हत्या, लूट, मर्डर, डकैती जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद उसका कद संगठन में काफी उंचा हो गया था। उसे संगठन का रीजनल कमांडर बना दिया गया था। इसी दरम्यान माओवादियों के बिहार रिजनल कमेटी के तहत कोयल शंख जोन के शीर्ष नेता इरविंद जी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद संगठन के विस्तार, नीति निर्धारण, कार्रवाई की योजना और उसे अंजाम तक पहुंचाने में अमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अमन गंझू के खिलाफ पुलिस फाइल में 17 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से गढ़वा में 10 और लातेहार विभिन्न थानों में 7 मामले हैं। अमन गुजरे 15 सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। कोयल शंख जोन सहित झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में उसके नाम का दबदबा था। उसके सरेंडर करने से इन इलाकों में माओवादियों को तगड़ा झटका लगा है।
यहां याद दिला दें कि साल 2022 में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने लातेहार, लोहरदगा और गढ़वा में नक्सलियों के खिलाफ दो बड़े ऑपरेशन अंजाम दिए थे। दोनों ऑपरेशन ऑक्टोपस और डबल बुल में पुलिस को बेहतरीन सफलता हासिल की। ऑपरेशन डबल बुल के दौरान अमन पुलिस की गोली से बाल-बाल बचा था। जान बचने के बाद उसने संगठन से किनारा कर लिया। दूसरी तरफ बिहार और झारखंड पुलिस के कई अधिकारी उसके परिवार वालों से संपर्क कर उसे सरेंडर करने के लिए समझा-बुझा रहे थे। परिवार वालों के संपर्क में आने के बाद अमन ने सरेंडर का मन बना लिया। उसने संगठन छोड़ रांची में अपने आप को झारखंड पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
इसे भी पढ़ें :झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस ईशा आलिया का म*र्डर… देखें
इसे भी पढ़ें :मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर VACANCY, देखें डिटेल
इसे भी पढ़ें :4500 पदों पर बहाली करेगा SSC, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई






