Ranchi : झारखंड पुलिस को अब एक नई आवाज मिली है एक ऐसा चेहरा जो नीति, कार्रवाई और भरोसे का प्रतिनिधित्व करेगा। IG अभियान माइकल राज एस को झारखंड पुलिस का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में DGP अनुराग गुप्ता ने अधिसूचना जारी कर दी है।
माइकल राज एस पहले बोकारो जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित थे। हाल ही में हुये IPS अफसरों के तबादले और पोस्टिंग के दौरान उन्हें आईजी अभियान बनाया गया और अब उन्हें राज्य पुलिस की ओर से मीडिया और जनता से संवाद की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी के साथ अब माइकल राज एस न सिर्फ ऑपरेशन की निगरानी करेंगे, बल्कि पुलिस और जनता के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी भी बनेंगे।








