RANCHI : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची सहित झारखंड के कई बैंकों द्वारा छात्रों को दिए गए एजुकेशन लोन के आड़ में अभिभावकों एवं छात्रों को लगातार किए जा रहे प्रताड़ना पर भारी रोष व्यक्त किया है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कई अभिभावकों ने इस संबंध में शिकायत की है। राय ने कहा है कि हजारों होनहार छात्रों ने इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य उच्च पढ़ाई के लिए विभिन्न बैंकों से एजुकेशन लोन लिया हुआ है जिसमें कई छात्रों को निर्धारित समय पर जॉब नहीं मिल सका। जिसके कारण कई छात्रों ने अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखे हुए हैं। एवं सरकारी नौकरी के लिए भी अप्लाई किए हुए। किंतु कई बैंकों के प्रबंधकों ने ऐसे छात्रों पर लोन जमा करने के लिए बहुत सख्ती बरत रही है। जबकि ऐसे कई छात्र बैंकों से लोन वापस करने के लिए 6 महीना से 1 साल का समय की गुहार लगाई है। किंतु बैंक के प्रबंधक ने उन छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बार-बार प्रताड़ना करने का कार्य कर रही है। जो कि सरासर बिल्कुल गलत है। जिसके कारण छात्रों एवं अभिभावकों की मानसिक स्थिति पर भी इसका अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर झारखंड, अगले तीन घंटों में इन जिलों में …
इसे भी पढ़ें :LIC ने लॉन्च की नई इंश्योरेंस पॉलिसी, टैक्स बेनिफिट समेत मिलेंगे ये फायदे
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में IMD अलर्ट, अगले दो दिनों तक बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश का भी अलर्ट
इसे भी पढ़ें :11 IPS अफसरों का तबादला, शलभ माथुर बने यहां के DIG, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :गलत बैंक खाते में पैसे हो गए ट्रांसफर? SBI ने बताया कैसे आएंगे वापस












