spot_img
Wednesday, June 7, 2023
spot_img
7 June 2023
spot_img
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img

झारखंड को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान, देखें…

spot_img
spot_img

RANCHI :  दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला में “मान्यता का पुरस्कार” झारखंड इलेक्ट्रॉनिक गवर्नमेंट रिसिप्ट अकाउंटिंग सिस्टम(JeGRAS) को मिला। यह पुरुस्कार कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) एवं स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) ई-गवर्नेंस अवार्ड्स ने सांझा तौर पर दिया। JeGRAS को झारखंड सरकार के संपूर्ण कर और गैर-कर राजस्व के केंद्रीकृत संग्रह के लिए स्टेट ऑफ आर्ट इंटीग्रेटेड टेक्निकल प्लेटफॉर्म के लिए सम्मानित किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, झारखंड द्वारा IT Solution प्रदान किया गया है।

JeGRAS पोर्टल, Real Time basis पर राजस्व संग्रहण हेतु विभिन्न बैंकिंग प्रणाली (एसबीआई/पीएनबी/जीबीएसएस) एवं आरबीआई के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत है। इस पोर्टल पर रिटेल और कॉर्पोरेट नेट-बैंकिंग, कार्ड भुगतान (क्रेडिट और डेबिट कार्ड), UPI, RBI eKUBER NEFT, ओवर द काउंटर (OTC) जैसे विभिन्न भुगतान मोड राजस्व संग्रहण के लिए उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन मोड में संपूर्ण सरकारी राजस्व के संग्रह के लिए JeGRAS के माध्यम से ई-चालान प्रणाली को लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में से झारखंड राज्य भी शामिल हो गया है।
प्रधान सचिव, वित्त विभाग के निर्देश पर चंद्र भूषण प्रसाद, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखंड सरकार एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), झारखंड के वरीय पदाधिकारी द्वारा नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।

इसे भी पढ़ें :ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट…देखें

इसे भी पढ़ें :नाबालिग का दो दिन तक किया गैं’ग रे’प, फिर बाजार में फेंका… देखें

इसे भी पढ़ें :एक्टिव नहीं होती रांची की खलारी पुलिस, तो हो जाता…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img