spot_img

फीका रहेगा झारखंड स्थापना दिवस समारोह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मोरहाबादी मैदान में शुरू नहीं हुई कार्यक्रम की तैयारी
  • सरकारी विभाग कर रहे गाइडलाइन का इंतजार
  • कैबिनेट की बैठक में भी नहीं जारी हुआ कोई निर्देश

रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस का समारोह इस बार भी बिल्कुल फीका रहेगा। न कोई विशिष्ट मेहमान आयेगा, न कोई तामझाम होगा। 15 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर कोई उत्साह और तैयारी नहीं देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान में किसी किस्म की तैयारी की कोई सुगबुगाहट नहीं है। हर साल जहां 15-20 दिन पहले ही यहां स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू हो जाती थी, वहीं इस साल मोरहाबादी मैदान सूना पड़ा है। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विभाग भी असमंजस में हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी कोई तैयारी नहीं है। किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अबतक सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं मिला है। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भी इससे संबंधित दिशानिर्देश नहीं जारी हुआ।

इसे भी पढ़ें : SexRacket : फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती समेत 5 गिरफ्तार

सरकारी भवनों में अबतक नहीं लगी लाइटें

2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगा था। इस वजह से पिछले साल भी राज्य स्थापना दिवस समारोह बिल्कुल सादे तरीके से मना था, लेकिन पिछले साल सरकारी महकमे में इसे लेकर उत्साह था। सरकारी दफ्तरों की साफ-सफाई, रंगरोगन हुए थे। स्थापना दिवस के एक सप्ताह पहले से ही सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की  व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस बार किसी भी सरकारी दफ्तर में लाइटिंग की व्यवस्था अबतक नहीं हुई है। स्थापना दिवस में सिर्फ 5 दिन रह गये हैं। इतने कम समय में ये सब काम होने की संभावना भी अब नजर नहीं आती।

इसे भी पढ़ें : Bob-Cut look से फेमस हुई हथिनी, सोशल मीडिया में बटोरी सुर्खियां

नगर निगम नहीं लगा सकेगा रोप लाइट !

स्थापना दिवस पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने की भी बात कही जा रही थी, लेकिन अबतक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं रांची नगर निगम की ओर से 800 इलेक्ट्रिक पोल में रोप लाइट लगाने के लिए टेंडर निकाला गया था। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के अनुसार अबतक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। अगर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो भी जाती है, तो इतने कम समय में रोप लाइट लगा पाना संभव नहीं होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...