spot_img

झारखंड में 16 अक्टूबर को मिलेगा सबको वेतन, CM ने दिया आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में त्योहारों की रौनक कुछ और बढ़ गई है। CM हेमंत सोरेन ने दीपावली और छठ पूजा को लेकर राज्य के लाखों सरकारी कर्मियों को खुशियों का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अक्टूबर माह का वेतन 16 अक्टूबर से भुगतान किया जायेगा, ताकि कर्मचारी निश्चिंत होकर अपने परिवार के साथ त्योहारों की तैयारी कर सकें। वित्त विभाग की सचिव ज्योति कुमारी झा ने सभी कोषागारों को पत्र जारी करते हुये स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्यपाल सचिवालय, विधानसभा सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय समेत सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाये। यह निर्णय राज्य सरकार की संवेदनशीलता और कर्मियों के प्रति आत्मीयता को दर्शाता है, ताकि किसी को भी दीपावली की खरीदारी या छठ पूजा की तैयारियों में आर्थिक परेशानी न हो।झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुये कहा कि यह कदम राहतभरा है, वहीं, स्थानीय बाजारों में भी रौनक लौटायेगा। महासंघ के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा त्योहार के मौके पर वेतन मिलने से खर्चों में सहूलियत होती है और बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ता है। सरकार ने परंपरा को निभाया है, जिससे कर्मचारियों में भरोसा और उत्साह दोनों बढ़े हैं।Jharkhand government employees will get their early salary of October month

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...