Kohramlive : लग्जरी एसयूवी निर्माता Jeep इंडिया ने अपनी आइकॉनिक Jeep Wrangler Willys 41 Special Edition को MY2026 के लिये दोबारा भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसकी कीमत ₹70.31 लाख (एक्स-शोरूम) है। पिछली कीमत ₹73.24 लाख थी। यानी इस बार करीब 3 लाख रुपये तक सस्ती हुई है। पिछले साल जहां सिर्फ 30 यूनिट आई थीं, वहीं इस बार 41 यूनिट्स का खास एलोकेशन किया गया है। इस स्पेशल एडिशन की सबसे खास पहचान है इसका नया ‘41 Green’ कलर, जो पहली मिलिट्री Jeep की याद दिलाता है। हुड पर लिखा ‘1941’ का डेकल, मानो इतिहास की वीरता आज भी इसके साथ दौड़ रही हो। वहीं, व्हाइट, रेड, ब्लैक और ब्लू जैसे रंग विकल्प भी मौजूद हैं।
एक्सक्लूसिव लुक और शानदार एक्सेसरीज
यह स्पेशल एडिशन टॉप-ऑफ-द-लाइन Rubicon ट्रिम पर आधारित है, जिसमें खास कॉस्मेटिक अपग्रेड दिये गये हैं।पावर्ड साइड स्टेप, नये इंटीरियर ग्रैब हैंडल, ऑल-वेदर फ्लोर मैट, फ्रंट और रियर डैशकैम, इंटीग्रेटेड साइड लैडर वाला रूफ कैरियर, सनराइडर रूफटॉप। दिलचस्प बात ये है कि ये ऑप्शनल एक्सेसरीज़ अब पहले से करीब ₹1 लाख सस्ती हैं। इस SUV के दिल में वही भरोसेमंद ताकत छिपी है। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 272hp पावर और 400Nm टॉर्क, 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, स्टैंडर्ड 4×4 ड्राइव लेआउट।






