Bihar : मणिपुर के JDU के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। इल्जाम है कि मणिपुर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कहते हुये राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखा। प्रदेश अध्यक्ष का पत्र सामने आने के बाद जेडीयू ने ये कार्रवाई की। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में इस बात का जिक्र किया गया कि इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनने के बाद जेडीयू ने भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया गया। इस बीच JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह भ्रामक और निराधार है। पार्टी ने संज्ञान लेते हुये मणिपुर इकाई के अध्यक्ष को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, समर्थन वापसी का बीरेन सिंह सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 37 सीटें हैं और उसे नगा पीपुल्स फ्रंट के पांच विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
#WATCH | Delhi: JD(U) national spokesperson Rajeev Ranjan Prasad says, “This is misleading and baseless. The party has taken cognisance of this and the president of Manipur unit of the party has been relieved of his position. We have supported NDA and our support to the NDA… https://t.co/PhAJwAp4xn pic.twitter.com/usvowgta3n
— ANI (@ANI) January 22, 2025
इसे भी पढ़ें :नीरज चोपड़ा ने ”दहेज” में लिये इतने रुपये, चाचा ने खोला राज…
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों को ये शपथ दिलाई गई…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेट के दीवानों के लिये कल का दिन बेहद खास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस रोज रिंकू और प्रिया कर सकते हैं शादी, खुला राज…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी








