spot_img
spot_img
spot_img

जनता दरबार : समस्याओं का समाधान या उम्मीदों का मेला?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के समाहरणालय सभागार में जनता दरबार सजा, दूर-दराज़ से आये लोग अपना दुखड़ा लिये कतार में खड़े थे। कोई अपने हक के लिए गुहार लगाने आया था, तो कोई अपने दर्द को जुबां देने। DC नैंसी सहाय ने जब शिकायतों की फेहरिस्त सुनी, तो उनकी आवाज़ में संवेदनशीलता झलक रही थी। उन्होंने हर आवेदन को गंभीरता से लिया और अविलंब समाधान का निर्देश दिया। कोलघट्टी सदर की जीनत खातून की आंखों में इंतजार की थकान थी। उनकी महीनों से दिव्यांगता पेंशन रुकी है। जब उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई, तो DC ने तुरंत समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया। यह सुनते ही उनकी आंखों में उम्मीद की एक नई किरण झलकी। रुकसाना खातून का दिल अपने घर में घुसकर की गई मारपीट की याद से खौफजदा था। चुटियारो का संतोष कुमार अपनी जनवितरण प्रणाली की दुकान बंद होने से परेशान था। प्रभु रविदास की झोपड़ी अभी भी सरकारी योजना के इंतजार में थी, तो जगतपाल महतो अपनी ज़मीन के कागजात ऑनलाइन करवाने के लिये परेशान थे। हर फरियादी की समस्या उसकी दुनिया की सबसे बड़ी उलझन थी। हर शिकायत सुनी गई, हर आवेदन दर्ज हुआ, और समाधान के लिए कागज़ पर कलम भी चली।

समाधान के दिये गये निर्देश

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगा। DC नैंसी सहाय ने आमजनों की समस्याओं को जाना-सुना और इसके त्वरित समाधान के निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर शहरी सहित विभिन्न प्रखंड से आये आवेदकों ने पीडीएस दुकान, मारपीट, आवास योजना का लाभ दिलाने, दाखिल खारिज, पेंशन, भूमि अतिक्रमण, दिव्यांगता साईकिल दिलाने, भूमि पर अवैध कब्जा आदि से संबंधित आवेदन देकर समाधान की मांग की।टाटीझरिया के प्रभु रविदास ने आवास दिलाने, राजू पासवान चौपारण ने दाखिल खारिज के संबंध में जगतपाल महतो बड़कागांव ने जमीन की खतीयान और रसीद ऑनलाइन चढ़ाने, चलकुशा के दिव्यांग अजय कुमार वर्णवाल ने बैट्री साईकिल उपलब्ध कराने, पम्मी कुमारी ने सरकारी स्टाम्प विक्रय हेतु जगह मुहैया कराने, सदर के शुभम कुमार खण्डेलवाल ने भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, रामचन्द्र कुमार केरेडारी ने बिट के अनुसार परीक्षा फल निर्गत करने आदि से संबंधित आवेदन देकर इसके समाधान का अनुरोध किया। मौके पर आये सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जांचोपरांत त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...