जमशेदपुर के कारोबारी निखार ह’त्याकांड का खुलासा, यूपी के दो शूटर…

Date:

spot_img

Jamshedpur : जमशेदपुर के चांडिल के आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में बीते 24 अगस्त को हुई युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। गोलीकांड के बाद गठित SIT ने फौरी कार्रवाई करते हुये यूपी के दो शूटरों और जमशेदपुर के कारोबारी अशोक सिंह उर्फ राघव समेत छह संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां और छह मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। हत्या के बाद भागने में इस्तेमाल लाल रंग की आई-10 कार (जेएच 05 एएन 5503) भी रांची से जब्त की गई है। यहां याद दिला दें कि बीते 24 अगस्त को कदमा निवासी निखार सबलोक टेंथ माइल होटल परिसर में थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जमशेदपुर के TMH ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निखार के पिता संजीव सबलोक के बयान पर चांडिल थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

CCTV से लेकर तकनीकी साक्ष्य तक

मामले की गंभीरता को देखते हुये कोल्हान DIG के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम के SSP और सरायकेला-खरसावां के SP के नेतृत्व में SIT गठित की गई। जांच टीम ने होटल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया गया। पुलिस को वह लाल आई-10 कार भी मिल गई, जिसका इस्तेमाल वारदात के बाद फरार होने में किया गया था। रांची से कार बरामद होने के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ी। पुलिस अनुसंधान में छह लोगों के नाम उछलकर सामने आये। इसके बाद अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव (खुंटाडीह, सोनारी), सुनील रजक (संजय पथ, मानगो), रितेश सिंह (लक्ष्मण नगर, मानगो), सुशील केराई (सिदो-कान्हू बस्ती, सोनारी), राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस (लधुवा) (सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश), अंकित सिंह (कोतवाली देहात, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें राज कुमार सिंह और अंकित सिंह दोनों शूटर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

इसे भी पढ़ें :

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

CM के करीबी की मां को टिकट, 2 सीटों पर घमासान… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: