spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाजीगर बना जयपुर जंक्शन, चमकता स्टेशन, दमकता भारत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय रेलवे के हजारों स्टेशनों में से एक स्टेशन देश के लिये मिसाल बन गया। जयपुर जंक्शन ने हाल ही में हुये स्वच्छता सर्वेक्षण में 1000 में से 931.75 अंक हासिल कर पहला स्थान अपने नाम कर लिया। रेल की पटरियों से लेकर वेटिंग हॉल तक हर कोना साफ-सुथरा, सजा-धजा और यात्रियों के स्वागत को तैयार है। 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों की रेस में जयपुर जंक्शन ने बाजी मारी। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और शौचालयों की सफाई में इस स्टेशन ने नये मानक स्थापित किये। आधुनिक सफाई तकनीक और डिजिटल मॉनिटरिंग ने इसे बाकी स्टेशनों से अलग बनाया। सोलर पैनल से स्टेशन की ऊर्जा जरूरतों की आपूर्ति। बारिश के पानी का संकलन और पुनः उपयोग की विशेष व्यवस्था। कचरा प्रबंधन के लिये आधुनिक मशीनें और स्वचालित सिस्टम। इन सभी प्रयासों के लिए Indian Green Building Council ने जयपुर जंक्शन को “प्लेटिनम रेटिंग” से सम्मानित किया। जयपुर रेलवे स्टेशन में दिव्यांग यात्रियों के लिये विशेष रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा है,  डिजिटल टिकटिंग काउंटर, फ्री Wi-Fi और मॉडर्न लाउंज ने यात्रा के अनुभव को और आसान बनाया। साफ-सुथरे शौचालय और आरामदेह वेटिंग रूम ने यात्रियों का दिल जीत लिया। यह उपलब्धि भारतीय रेल के स्वच्छता मिशन और तकनीकी नवाचारों का नतीजा है। जयपुर जंक्शन अब “क्लीन, ग्रीन और स्मार्ट स्टेशन” का प्रतीक बन चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...