spot_img
spot_img

मंडल कारा में ‘जेल अदालत’…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) मनोज प्रसाद के आदेश पर रविवार को मंडल कारा, गढ़वा में एक दिवसीय ‘जेल अदालत’ सह विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय की सुविधा उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में LADC के डिप्टी चीफ ने बंदियों को संबोधित करते हुये कहा कि जेल अदालत का मकसद उन विचाराधीन कैदियों को राहत देना है, जो छोटे-छोटे मामलों में लंबे समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग (Plea Bargaining) जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। विधिक कार्यवाही के साथ-साथ जेल परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने बंदियों के रक्तचाप, शुगर सहित सामान्य मौसमी बीमारियों की जांच की। जरूरतमंद बंदियों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एलएडीसी के डिप्टी चीफ, जेलर मेहशाद आलम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार पीयूष प्रमोद, डॉ. पुष्पा कुमारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सत्येन्द्र कुमार, नेत्र सहायक प्रफुल्ला मिंज, एएनएम विनीता कुमारी, एएनएम रंजित सिन्हा, एमपीडब्ल्यू अशोक राम, एमपीडब्ल्यू विपीन कुमार समेत पैरा लीगल वॉलंटियर्स और जेल स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...