Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन से आज आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT), रांची बेंच के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की और एक अहम मांग उनके सामने रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि ITAT रांची बेंच के लिये स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाये, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुलभ, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।
मुलाकात में ITAT के कई सदस्य रहे मौजूद
CM हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार सकारात्मक रुख अपनायेगी। भूमि उपलब्ध कराने के विषय में जल्द ही अनुकूल निर्णय लिया जायेगा। इस मुलाकात में ITAT रांची बेंच के न्यायिक सदस्य जॉर्ज मथान, लेखा सदस्य रत्नेश सहाय, अधिवक्ता देवेश पोद्दार, चार्टर्ड अकाउंटेंट जयशंकर जयपुरिया सहित मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!












