spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में इस रोज तक बरसेंगे बदरा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मानसून की पहली दस्तक के साथ ही झारखंड की धरती पर जैसे बादलों ने डेरा डाल लिया है। झर-झर गिरती बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कानें लौटाईं, वहीं आम लोगों की ज़िंदगी में परेशानी की धार बह चली।नदियां उफान पर हैं, डैम के फाटक बार-बार खोलने पड़ रहे हैं। गांवों के रास्ते बह गये हैं, पुलों के ऊपर से पानी बहता जा रहा है। जैसे धरती खुद भीग कर अपने जख्म धो रही हो। कहीं पुलिया टूटी, तो कहीं रास्ते ने दम तोड़ा। हादसे हर रोज की कहानी बन गये हैं।

बादलों की अदालत से आया ‘येलो अलर्ट’

रांची मौसम केंद्र की माने तो 6 जुलाई तक बारिश की यही कहानी जारी रहेगी। येलो अलर्ट जारी हुआ है, मानो बादल भी चेतावनी देकर बरसने निकल पड़े हों। 2 से 6 जुलाई तक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग से लेकर दुमका, देवघर, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज तक आसमान मेहरबान रहेगा। कभी बिजली की गड़गड़ाहट से, कभी बारिश की बेरुखी से।

कहीं राहत, कहीं आफत

बारिश के आंकड़ों की ज़ुबानी कुछ दिलचस्प किस्से भी सामने आए हैं। इस बार पलामू, जो अक्सर बारिश की बेरुखी से तपता था, वहां की जमीन भीग चुकी है। किसानों की आंखों में उम्मीद के बीज फिर से अंकुरित हो चुके हैं। दूसरी तरफ, देवघर, गोड्डा और पाकुड़ अब भी बूंदों के लिए तरस रहे हैं। वहीं दुमका और जामताड़ा में बादल कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गये, यहां सामान्य से 50% तक ज़्यादा बारिश दे दी।

सब्ज़ियों का स्वाद अब जेब पर भारी

बारिश ने खेतों को हरा किया, लेकिन सब्ज़ियों की थाली से हरियाली छीन ली। भिंडी, नेनुआ जैसी आम सब्ज़ियां अब 80 से 100 रुपये किलो बिक रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...