Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तानाशाही रवैया अपनाने का इल्जाम लगाया। मिश्र ने कहा, “लोकतंत्र में ‘ऐसा नहीं करोगे तो हम वैसा कर देंगे’ वाली बातें नहीं चलतीं, सभी अपने काम के लिये बराबर जिम्मेदार हैं।”
सीडी रेसियो पर सवाल
राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में 3% से अधिक सीडी रेसियो का मुद्दा उठा। मिश्र के मुताबिक, अगर वित्त मंत्री को यह आंकड़ा ठीक नहीं लगा तो उन्हें पहले बैंक अधिकारियों से समस्याएं पूछनी चाहिए थीं। लेकिन उन्होंने बिना कारण जाने सीधे यह कह दिया कि सरकार अपनी निधि बैंकों में जमा नहीं करेगी। पंकज मिश्र का कहना है कि इस तरह का व्यवहार बैंक अधिकारियों का मनोबल गिरायेगा और सरकार की छवि को भी धक्का लगेगा। उन्होंने वित्त मंत्री से “अपनी कमजोर नीतियों पर गौर करने” की अपील की।










