Kohramlive : अगर आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो उसे अनिवार्य तौर पर अपडेट कराना होगा। दस्तावेज को अपडेट करने के लिये कोई फीस नहीं देनी होगी। बिल्कुल मुफ्त में आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को यह सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 जून तक जारी रहेगी। UIDAI ने लोगों से अपील की है कि माय आधार पोर्टल पर जाकर मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। वहीं,आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, आधार पोर्टल पर दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI यह मुफ्त सेवा अगले तीन महीनों यानि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक के लिए देने का फैसला किया है। ‘आधार नामांकन और अद्यतन विनियम, 2016’ के अनुसार, आधार नंबर धारक, आधार के लिए नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरा होने पर पहचान प्रमाण (POI) और पते का प्रमाण (POA) दस्तावेज जमा करके कम से कम एक बार आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को अपडेट कर सकते हैं, ताकि उनकी जानकारी की निरंतर सटीकता सुनिश्चित की जा सके।
इसे भी पढ़ें : एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : रांची में मारे गये इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में Medical Protection Act को ग्रीन सिग्नल, मंत्री बन्ना गुप्ता क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : अतिक्रमणकारियों को नहीं बख्शेगी RMC, आज क्या किया.. देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet में 40 एजेंडों पर मुहर, पुलिस इंसास और मोर्टार खरीदेगी, यहां जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना में भर्ती के लिए Online Registration की तारीख बढ़ी… देखें
इसे भी पढ़ें : दुमका में स्कूल की छत से गिरने से मासूम की मौत…
इसे भी पढ़ें : दूल्हे का ऐसा खौ*फनाक अंत नहीं देखा होगा…
इसे भी पढ़ें : रांची में एग्जाम देने जा रही फौजी की बेटी का क्या हुआ हाल, देखें…








