spot_img
spot_img
spot_img

देश को विश्वास में लेकर ही फैसला लेना उचित : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड जेपी जनता के संगठन मंत्री पंकज मिश्र ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में वन नेशन, वन इलेक्शन को पारित कराने के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह प्रस्ताव भारत के लिये तभी संभव है जब पूरा देश एकमत हो। केंद्र सरकार सदन में बहुमत के बल पर इस बिल को पास करा कर लोकतंत्र के लिए गलत करेगी। वन नेशन, वन इलेक्शन सुनने में भले अच्छा लग सकता है, पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

पंकज मिश्र ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन छोटी आबादी वाले देशों के लिए कारगर है। भारत विश्व में सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। वहीं, कई भाषाओं, संस्कृतियों का समागम है। वन नेशन, वन इलेक्शन को किसी योजना की तरह नहीं देखा जाना चाहिये, सरकारें योजनाओं को अपने मनोनुकूल प्रस्तावित करती हैं और बदल देती है। मगर वन नेशन, वन इलेक्शन बिल्कुल अलग है। इसलिए देश को विश्वास में लिये बगैर इस पर निर्णय लेना किसी तरह भी उचित नहीं माना जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल सभी दलों को इस बिंदु पर विचार करने की जरूरत है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...