spot_img
spot_img
spot_img

विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मिला मौका, टीम का ऐलान… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीम इंडिया के विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ऑल राउंडर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने यह ऐलान किया है। राहुल IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चोटिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने खुद को IPL के बाकी मुकाबलों और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर कर लिया। टीम इंडिया प्रबंधन को राहुल के रिप्लेसमेंट की तलाश थी। फाइनल मुकाबले में राहुल की कमी टीम इंडिया को खलेगी। स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार को चुना गया है। तेज गेंदबाज उमेश यादव और जयदेव उनादकट भी चोटिल हैं। इनपर BCCI की मेडिकल टीम नजर रख रही है। भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जायेगा। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। पिछली दफा साल 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार गई थी।

टीम इंडिया में फिलहाल एक ही विकेटकीपर केएस भरत हैं। ऐसे में ईशान किशन को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भरपूर अनुभव है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं। किशन को अबतक टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, लेकिन वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो पाये थे।

भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

इसे भी पढ़ें : ‘द केरल स्टोरी’ इस राज्य में बैन…

इसे भी पढ़ें : 5 वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड धराया… देखें कौन

इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :DC-SSP ने की आलाधिकारियों के साथ मीटिंग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :HDFC बैंक ने ग्राहकों को द‍िया बड़ा झटका, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को फिर झटका, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...