Dhanbad : धनबाद में चूड़ी कारीगर मोहम्मद अहमद की हत्या के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति बेहद गुस्सा है। मारे गये जवान युवक की मां कौशल परवीन ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की दोपहर उनका बेटा एक बजे अपने दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। उन दोस्तों के नाम भी पुलिस को बता दिये गये। मां का इल्जाम है कि उसके बेटे की हत्या करने में उसके करीबी का ही हाथ है। मां का कहना है कि उनका बेटा चूड़ी कारीगर था। जयपुर में ही नौकरी करता था, करीब डेढ़ माह पहले ही जयपुर से अपने घर आया था। शनिवार को मोहम्मद अहमद की डेड बॉडी मिलने के बाद खूब बवाल हुआ। गुस्साये लोगों ने भालगढ़ झरिया धनबाद मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की गला रेत कर हत्या की गयी है। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई जिलों में मेघ, आज यहां बरसेगा पानी… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : SAIL में युवाओं के लिए बढ़िया मौका, 40 हजार तक सैलरी…
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने खूब लूटी वाहवाही
इसे भी पढ़ें : 3 टुकड़ों में मिली दो साल की मासूम, जितनी जुबां उतनी तरह की चर्चा
इसे भी पढ़ें : झारखंड शिक्षा सेवा के कई अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राजधानी में कुख्यात सुल्तान दस्ते का तांडव…
इसे भी पढ़ें : कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : BJP की पहली लिस्ट जारी, झारखंड के 11 नाम… जानें
इसे भी पढ़ें : भाजपा के दो सांसदों ने चुनाव नहीं लड़ने का बनाया मन… जानें
इसे भी पढ़ें : लोगों को चूना लगाने वाले 4 धराये, कैसे करते थे फर्जीवाड़ा… जानें
इसे भी पढ़ें : धनबाद में कई दुकानें जलकर राख…
इसे भी पढ़ें : रांची में पत्थर खदान मालिक को करोड़ों का नुकसान…











