Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कि नई दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन के निर्माण कार्य में गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, उन्होंने 15 दिनों के अंदर झारखंड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथि की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने निर्देश अधिकारियों को दिया। मौका था दिल्ली में निर्माणाधीन झारखंड भवन के निरीक्षण का। सीएम हेमंत ने अभी दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने अंडर कंस्ट्रक्शन झारखंड भवन के सभी सात फ्लोर का निरीक्षण किया। इस क्रम उन्होंने कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल, मुख्यमंत्री कक्ष, गेस्ट रूम, गवर्नर सुइट समेत अन्य स्थलों का जायजा लिया।

15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट दें
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों, सलाहकार और काम कर रहे एजेंसियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन के निर्माण में खर्च होने वाले बजट को भी जाना। इसको लेकर सीएम संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने 15 दिनों के अंदर झारखंड भवन निर्माण को लेकर जिम्मेवार अधिकारियों एवं सलाहकारों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं अतिथि की सुविधा के लिए आवश्यक बदलाव करने निर्देश अधिकारियों को दिया।

यहां याद दिला दें कि कोविड महामारी की वजह से काम पर रोक और तकनीकी चुनौतियों के कारण झारखंड भवन निर्माण कार्य में देरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता अपनी पहचान स्थापित करे, ऐसा प्रयास होना चाहिए। झारखंड भवन निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की अनिमियतता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति बख्से नहीं जायेंगे।
बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को ATS ने दबोचा, क्या बोलें DGP… देखें
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने किया चाकू से हमला…




