spot_img

बेंच डेस्क की खरीद में गड़बड़ी, मुखिया पर भी केस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : बेंच डेस्क खरीद में हुई गड़बड़ी में नाम उछलने के बाद मध्य विद्यालय बदडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक सिन्हा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं पूरी गड़बड़ी को सामने लाने वाले महेशलुंडी के मुखिया शिवनाथ साव को भी अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दीपक सिन्हा को झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। तनुप्रिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि बच्चों के हक से समझौता कोई भी करे, संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं अभियुक्त बनाये जाने पर मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि इस देश में सच बोलने वालों का बुरा हाल है। बिचौलियों के साथ मिलकर जिस तरह की गड़बड़ी हुई है, उस पर वे खामोश नहीं बैठेंगे। बच्चों के अधिकार का हनन नहीं होने दिया जायेगा, यह लड़ाई उनकी जारी रहेगी। इस बीच स्कूल में बेंच डेस्क खरीद में हुई गड़बड़ी को लेकर एक तीन सदस्यीय टीम जांच में जुट गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :बैलेंस क्या बिगड़ा, हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़ें :निलंबित IAS छवि रंजन को नहीं मिली बेल…

इसे भी पढ़ें :झारखंड का 7वां हाइटेक मेधा डेयरी प्लांट शुरू, क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन… जानें

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।