TRENDING : अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक लड़की अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से पहली बार मिली तो उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह पकड़ी गई तो उसने सारी कहानी सुना दी। उसने कहा कि वह अपने देश के लिए मारना चाहती थी। वास्तव में यह घटना ईरानी मूल से जुड़ी एक लड़की की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लड़की अपने देश के मिलिट्री कमांडर कासिम सुलेमानी की फैन थी। साल 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या हो गई थी। सुलेमानी की मौत का आरोप कई लोगों ने अमेरिका पर मढ़ा था। इसके बाद इस लड़की ने ठाना था कि वह किसी भी अमेरिकी नागरिक की जान लेकर रहेगी। इसके बाद लड़की ने प्लान बनाया और डेटिंग ऐप पर अपना अकाउंट बनाया।
चैटिंग से दोनों आए एक-दूसरे के करीब
लड़की ने एक अमेरिकी शख्स से ऑनलाइन चैट शरू की और देखते ही देखते दोनों करीब आ गए। आरोपी लड़की ने उस अमेरिकी लड़के को मिलने के लिए होटल बुलाया था। होटल में दोनों ने कमरा बुक कर रखा था। वहां संबंध बनाने के दौरान ही लड़की ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उसने मौका पाते ही प्रेमी की गर्दन पर चाकू से दो वार किए। इसी बीच लड़का अलर्ट हो गया और किसी तरह उससे बचकर पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया और लड़की को पकड़ लिया। लड़की पूरी कहानी पुलिस को बताई। उसने कहा कि वह अपने मिलिट्री कमांडर की मौत का बदला लेना चाह रही है। इसीलिए उसने अमेरिकी नागरिक को फंसाकर मारना चाहा। फिलहाल अमेरिका की हैंडरसन पुलिस ने इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…
Read More : फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…








