spot_img
spot_img

अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, क्या कहा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिये दिये गये अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह युद्ध को अमेरिका की नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर ही समाप्त करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिये अमेरिका के सामने पांच प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिनमें Strait of Hormuz पर संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता भी शामिल है।

ईरान की पांच प्रमुख शर्तें

ईरान की ओर से रखी गई शर्तों में सभी प्रकार के हमले और हत्या की घटनाएं बंद हों, सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त किया जाये, भविष्य में दोबारा युद्ध न हो, इसके लिये ठोस तंत्र बने, युद्ध से हुये नुकसान की भरपाई और मुआवजा तय हो एवं होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले। ईरान के एक आला अधिकारी ने सरकारी मीडिया Press TV से बातचीत में कहा कि ईरान युद्ध तभी खत्म करेगा, जब वह खुद ऐसा करने का फैसला करेगा और उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी। अधिकारी ने कहा कि ईरान अमेरिका के खिलाफ अपना बचाव जारी रखेगा और जब तक उसकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक हमले जारी रह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले Donald Trump ने 23 मार्च को कहा था कि अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है और दोनों देशों के बीच सार्थक बातचीत चल रही है। हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुये कहा कि अमेरिका के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है। बाद में खबरें सामने आईं कि पाकिस्तान और तुर्की के माध्यम से दोनों देशों के बीच संवाद की कोशिश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...