नई दिल्ली : iphone 13 शानदार फीचर्स के साथ बाजार में आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 13 Pro Apple का बेस्ट फोन होगा। iphone 13 को इस साल सितंबर माह में बाजार में उतारा जा सकता है। इसके फीचर्स iphone 12 के मुकाबले काफी दमदार होंगे। iphone 13 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी बाहर आ चुकी है तो आईए जानते हैं कि इसमें किस तरह के फीचर्स होंगे और क्या स्पेसिफिकेशन होगा।
डिजाइन
फोन का डिजाइन iPhone 12 जैसा ही होगा। हालांकि कुछ बदलाव के तौर पर iPhone 13 Pro में एक छोटा नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। iPhone 13 Pro फोन गेमिंग के लिहाज से काफी बेहतर रहने वाला है। Apple iPhone 13 Series में iOS 15 और Bionic A15 चिप देखने को मिल सकता है। पहले ये खबर सामने आ रही थी कि यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगा, लेकिन चिपसेट मेकर ने इस बात को नकार दिया है।
इसे भी पढ़ें :Google का लेटेस्ट फीचरआया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना हुआ आसान
इसे भी पढ़ें :इंडिया में कल होगी Samsung Galaxy M42 5G की लांचिंग, जानें खासियत








