spot_img

मां-बाप के सामने ही इंटर के छात्र ने गंगा में लगा दी छलांग, जानिए वजह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  •  लगभग सवा दो महीने से मानसिक तनाव से गुजर रहा था सुयश

UP : उत्‍तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुआ गंगा पुल से गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे इंटरमीडिएट के छात्र सुयश मिश्रा उर्फ विकास ( 17 ) ने अपने माता-पिता की आंखों के सामने गंंगा में छलांग लगा दी। सुयश अपने माता-पिता के साथ बाइक से वाराणसी इलाज कराने जा रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। परिजनों के अनुसार लगभग दो महीने से सुयश मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उसका वाराणसी के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश

बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी अशोक मिश्रा चुनार मिर्जापुर के सीमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वे छुट्टी लेकर गुरुवार को अपनी पत्नी ममता के साथ पुत्र सुयश को लेकर बाइक से वाराणसी इलाज के लिए जा रहे थे। बलुआ गंगा पुल पर पहुंचते ही सुयश बाइक से कूद गया। मां ममता पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथ छुड़ाकर गंगा में छलांग लगा दी। माता पिता चीखने चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी होने पर बलुआ इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में सुयश की तलाश में जुट गई। खबर लिखे जाने तक इसमें सफलता नहीं मिली थी।



इसे भी पढ़ें : यहां वेश्यालय को ही बना दिया कोविड सेंटर, कॉलगर्ल कर रहीं कोरोना जांच

पढ़ाई में होनहार था सुयश

सराय गांव का सुयश 12वीं में सेंट जोसेफ विद्यालय का छात्र था। उसने हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में पास किया था। वहीं इंटरमीडिएट की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप किया था।

इसे भी पढ़ें :कोरोना प्रोटोकॉल तोड़कर कर रहे थे शादी, बुरे फंसे दूल्‍हे के पिता और ससुर


spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...