spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

185 बच्चों और शिक्षकों को प्रशिक्षकों ने दी योग की जानकारी, एसपीडी कॉलेज में मना योग दिवस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) तथा एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर्प्स) के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम हुआ। प्रातः छह बजे से साढ़े आठ बजे तक विभिन्न योग प्रशिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में उपस्थित करीब 185 बच्चों, शिक्षकों को योग की विद्या के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि योग भारत से निकलकर पुरे विश्व में अपनाया जा रहा है। योग भारतीय संस्कृति की ऐसी विद्या है, जिसे अपनाकर लोग आज की भागदौड़ भरे भौतिकवादी युग में अपनाकर स्वस्थ्य और निरोग रह सकते हैं। योग प्रशिक्षक प्रो. बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय, चन्द्र कुमार, धनंजय कुमार सिंह एवं सुबोध कुमार पाठक द्वारा बच्चों को योग के गुर सिखाए गए। इस दौरान बच्चों को कपाल भांति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार, पवन मुक्त आसन का अभ्यास कराया गया।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई स्वयंसेवक, महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स, एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय, गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गोविन्द उच्च विद्यालय, रामा साहू उच्च विद्यालय के कैडेट्स समेंत नायक सूबेदार माधव राय, हवलदार धर्मदेव खड़िया, महाविद्यालय के एएनओ ले. धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, नामधारी महाविद्यालय के डा. जगदीश्वर पाण्डेय, गोपीनाथ की रश्मि कुलियार, गोविन्द से विश्व विजय सिंह, रामा साहू से यनिश कुमार सिंह, महाविद्यालय के प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, डा. उमेश सहाय, डा. बिनोद कुमार द्विवदी, प्रो. दिवाकर चतुर्वेदी, प्रो. अखिलेश कुमार शुक्ला, प्रो. नीलम गुप्ता, प्रो. किरण कुमारी, चन्द्रकान्त सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भीगे बदन में नम्रता मल्ला ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखें…

इसे भी पढ़ें : Amazing : महिला के गर्भ में पल रहे 13 बच्चे

इसे भी पढ़ें : CID के हवाले जंगलों की अवैध कटाई की जांच

इसे भी पढ़ें : दूल्हा एक और दुल्हन दो, एक साथ भरी दोनों की मांग

इसे भी पढ़ें : JAC 10वीं और 12वीं का RESULT जारी, यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें : बाहुबली अनंत सिंह की बादशाहत खत्म

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...