Saraikela : शनिवार की सुबह सरायकेला के जागृति मैदान से अचानक सनसनीखेज़ खबर आई। मैदान के किनारे, मुर्गा दुकान के पीछे सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ। जैसे ही लोगों ने शव देखा, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को खबर दी गई।
अरुण कुमार सिंह कभी इसी आरआईटी थाना में पदस्थापित थे और अब रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आए थे। अगले साल उनकी रिटायरमेंट होने वाली थी, लेकिन किस्मत ने पहले ही उनका सफ़र रोक दिया।
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मौत के रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है।












