JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव घोड़ा चौक के पास तीन दिन पहले यानी गुरुवार को अज्ञात स्कॉर्पियो के टक्कर से 10 साल का एक बच्चा घायल हो गया था। घटना के तीसरे दिन टीएमएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)
स्थानीय लोगों में भड़का आक्रोश
बच्चे की मौत की खबर जैसे ही बस्ती के लोगों को मिली वे आक्रोशित हो गए और शनिवार को फिर से मरीन ड्राइव को जाम कर दिया। सड़क पर बांस रख और टायर जला लोग पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे। लोगों ने घटना के विरोध में शुक्रवार को भी मरीन ड्राइव जाम किया था। बस्ती के लोग बच्चे का शव परिजनों को देने, स्काॅर्पियो ड्राइवर पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग पर हंगामा करते रहे। मौके पर पुलिस फोर्स बुला लिया गया है।
Read More : मां, बेटा और बेटी को उतारा मौत के घाट, ये बनी वजह
जांच में बच्चे की कोरोना रिपोर्ट आई थी पाजिटिव
टीएमएच में बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस कारण प्रशासन परिजनों को उसका शव नहीं सौंपना चाहता है। लेकिन, बस्ती के लोग शव देने की मांग कर रहे हैं। बीच सड़क पर बैठ अपना विरोध जता रहे हैं।
Read More : बिहार में ट्रक ने लातेहार के 11 लोगों को रौंदा, दो बच्चे समेत 4 की मौत, 7 जख्मी














