PATNA : बिहार के मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा भान गांव में संपत्ति विवाद में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं। तीनों की हत्या गला दबाकर की गई है। पट्टीदारों पर ही हत्या का आरोप है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)
शवों को छोड़कर फरार हो गए आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या करने के बाद तीनों शवों को बोरे में भरकर घर से बाहर ले जा रहे थे। इस बीच मृतका का भाई वहां पहुंच गया। जब उसे सारी घटना की जानकारी हुई तो वह शोर मचाने लगा। ग्रामीणों को आते देख तीनों शवों को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
Read More : बिहार में ट्रक ने लातेहार के 11 लोगों को रौंदा, दो बच्चे समेत 4 की मौत, 7 जख्मी












