Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के ग्राम बिगहा टोला स्थित मुंडा टोला में आदि सेवा केंद्र के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत मुखिया पिंकी देवी ने की, वहीं, ग्राम सभा का संचालन पंचायत सचिव राजेश कुमार द्वारा किया गया। ग्राम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में LRDC अजय भगत और प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतेश भास्कर पहुंचे। आदिवासी समाज ने परंपरागत तरीके से उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के चयन और लाभ के तरीके से रूबरू कराया। हर टोला के आदिवासी भाई-बहनों को योजना की जानकारी दी गई ताकि उनके कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके। इस ग्राम सभा का उद्देश्य आदिवासी समाज को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना और उनका कल्याण सुनिश्चित करना था।
ग्राम सभा में पूर्व मुखिया/सह मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह, उपमुखिया प्रतिनिधि सुमन सिंह, जीआरएस रामशीष कुमार, पंचायत सहायक अनुज कुमार सिंह, आंगनबाड़ी सेविका मीरा गुप्ता, जेएसएलपीएस चाइना सिंह, स्वास्थ्य सहिया बिजली देवी, वार्ड सदस्य राजेंद्र सिंह, आदि सेवा केंद्र अध्यक्ष घसिया मुंडा, सीएससी अजित कुमार, पीडीएस बिनोद प्रसाद केशरी, सहित कई ग्रामीण एवं आदिवासी भाई-बहन शामिल हुये। वहीं, गांव के धीरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, दास मुंडा, दुगुना मुंडा, दशरथ मुंडा, मिथुन शर्मा, मादी मुंडा, बिरसा मुंडा, फागू मुंडा, पांडु मुंडा, छतरी मुंडा, सुखराम मुंडा, बबलू मुंडा, प्रवीण मुंडा, शैलेन्द्र मुंडा, हरि मुंडा, एतवा मुंडा, बिंदराय मुंडा, सुकर बिरहोर, बुचन मुंडा, चंबूराय मुंडा, जादू मुंडा, महादेव मुंडा भी मौजूद थे।












