spot_img

उद्योगपति रतन टाटा को मिला बड़ा सम्मान, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उद्योगपति रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाराष्ट्र के सीएम  एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने उनके आवास पर पहुंचकर दिया है। बता दें कि रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में भाग नहीं लेंगे। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के लिए रतन टाटा और टाटा समूह का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें (रतन टाटा) धन्यवाद देता हूं।

महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी थी। सामंत ने गुरुवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे।

 

 

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, जो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति ने बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित