इंडिगो को फौरन रिफंड करने का हुक्म…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरे 5 दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से देशभर में यात्रियों का सफर ठहर गया, किसी की शादी, किसी की नौकरी, किसी का घर लौटना, सब मानो हवा में अटके पंखों की तरह थम गया। इस बेबसी की भीड़ को देखते हुये नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो को साफ-साफ कह दिया, रविवार रात 8 बजे तक हर रद्द उड़ान का पैसा लौटाओ, बिना देरी, बिना बहाना किये। वहीं, आदेश दिया गया कि दो दिनों के भीतर हर खोया-बिछड़ा सामान भी यात्री तक पहुंच जाये। मंत्रालय ने चेताया कि किसी भी देरी या नियमों से खिलवाड़ पर तुरंत एक्शन होगा। वहीं, निर्देश दिया गया कि रिफंड के साथ-साथ उन यात्रियों से एक पैसा भी रीशेड्यूलिंग फी नहीं लिया जायेगा, जिनकी यात्रा इस संकट में उलझ गई है। सरकार ने यह दोहराया कि यह “यात्री का अधिकार है, एहसान नहीं”। इधर, दबाव बढ़ा तो इंडिगो भी सामने आया। एयरलाइन ने कहा, 5 से 15 दिसंबर के बीच की सभी बुकिंगों पर रद्दीकरण/पुनर्निर्धारण पूरी तरह मुफ्त होगा। रिफंड अपने-आप लौटेंगे। इस बीच शनिवार को भी देश के अलग-अलग शहरों में 400+ उड़ानें रद्द कर दी गईं। मंत्रालय ने अब इंडिगो को स्पेशल यात्री सहायता एवं रिफंड सेल बनाने का आदेश दिया है, जो खुद ही यात्रियों से संपर्क करेगा, ताकि लोग एक नंबर से दूसरे नंबर तक भटकते न रहें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...