धनबाद : 19 साल के लड़के ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़का धनबाद के जोड़ापोखर स्थित डिगवाडीह इस्लामपुर बस्ती का रहने वाला था। मृतक का नाम सोहेल था और वह मोहम्मद अंसारी का बेटा था। सूचना मिलने पर पुलिस इस्लामपुर बस्ती पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : शादी में बाजा बजाकर लौट रहे व्यक्ति को हाइवा ने कुचला
आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
जोड़ापोखर पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की, पर अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है। घटना के बाद से मृतक के छोटे भाई अमन अंसारी, मां जाहिदा खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी समझ नहीं कर पा रहे हैं कि सोहेल ने आखिर आत्महत्या क्यों की।
इसे भी पढ़ें : खिड़की से झूलता मिला शव, जवान की वर्दी में है युवक












