भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : देश में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना से लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहा है। अब इसी बीच  एक बड़ी खबर सामने आ रही है भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना की चपेट में आने से रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।  रविवार को पंडित राजन मिश्रा को हृदय में समस्या होने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बचायी जा सकी।

Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्‍टर को भी निगल गया कोरोना

कौन हैं राजन मिश्रा

राजन मिश्रा भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।  सन 2007 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इनका संबंध बनारस घराने से था। उन्होंने 1978 में श्रीलंका में अपना पहला संगीत कार्यक्रम दिया और इसके बाद उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, यूएसएसआर, सिंगापुर, कतर, बांग्लादेश समेत दुनिया भर के कई देशों में प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक 

पंडित राजन मिश्रा जी के निधन दुखद घटना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्रा जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

Read More : पूरी आरसीबी पर भारी पड़ा जडेजा का ऑलराउंडर प्रदर्शन, ऐसे किया कमाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ गई मुश्किलें…

UP : समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम...